logo

Ranchi : दीपक प्रकाश ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष 2 साल का कार्यकाल किया पूरा, कार्यकर्तांओं ने किया अभिनंदन

deepakprakash333.jpg

रांची: 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज अपने अध्यक्षीय कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण किये। इस अवसर पर आज प्रदेश कार्यलय में रांची में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारियों एवम रांची महानगर ज़िला के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान से अभिभूत हूं
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मैं प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं से मिले सम्मान से अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने जो विश्वास और भरोसा किया उसके लिये मैं पार्टी का सदैव आभारी हूं। दीपक प्रकाश ने कहा कि कोरोना काल मे भी जिस प्रकार से प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने सेवा और संघर्ष की नई मिशाल  पेश की है वह सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता ही कर सकते हैं। कहा कि मोदी सरकार की अपार उपलब्धियां और हेमंत सरकार की जनविरोधी नीतियां दोनो को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार जा रहे।

सत्ता प्राप्ति भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य नहीं
दीपक प्रकाश ने कहा कि लगभग 20 जिलों के प्रत्यक्ष प्रवास से यह अनुभव हुआ कि कार्यकर्ता अपने लक्ष्य और विचार के प्रति समर्पित भाव से लगातार कार्य कर रहे। समाज में जनविरोधी राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा जिसकी अभिव्यक्ति पार्टी द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में लगातार हो रहा।

उन्होंने कहा कि केवल सत्ता प्राप्ति हमारा लक्ष्य नहीं है । हमे सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को साकार किये बिना चैन से नही बैठना है।  कार्यक्रम को प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवम बालमुकुन्द सहाय ने भी संबोधित किया।

इन गणमान्यों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन
प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,बालमुकुन्द सहाय,प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान,कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव,सरोज सिंह,सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,प्रेम मित्तल, रवि भट्ट।

सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल अवस्थी, सह प्रशिक्षण प्रमुख सुमन कुमार,राजश्री जयंती,युवा मोर्चा अध्यक्ष किसलय तिवारी , प्रफुल्ल सिंह,सांवरमल अग्रवाल,शोभा यादव,रूपेश सिन्हा, अरविंद तिवारी,किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहू, महामंत्री ललित ओझा,अजय दुबे,महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता,उपाध्यक्ष नीरज सिंह,महामंत्री वरुण साहू,बलराम सिंह,राजू सिंह,अनिता वर्मा ,गोपाल सोनी,इंद्रजीत यादव,अमन जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र,पुस्तक एवम पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवम अभिनंदन किया।